Mainpuri News: सड़क पर उगी झाड़ियो से निकल रहे सर्प, लोग परेशान

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी शिवम यादव ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

Mainpuri News: सड़क पर उगी झाड़ियो से निकल रहे सर्प, लोग परेशान

Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी शिवम यादव ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि लंबे समय से कालोनी की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। वहीं नालियों की भी सफाई नहीं हो रही है। जिससे जगह-जगह झाड़ियां उग आई है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लंबे समय से सफाई न होने पर झाड़ियों से सर्प व अन्य जहरीले जीव निकलने लगे हैं। जो लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रविवार को झाड़ियों से सड़क पर एक सर्प निकल आया, जैसे ही लोगों ने सर्प को देख तो अफरा तफरी मच गई।

नगरवासियों ने बताया कि इस तहर के सर्प घर में प्रवेश कर सकते हैं और किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। शिकायतकर्ता ने नालियों की नियमित सफाई व झाड़ियों की कटाई कराकर सड़क निर्माण की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमैनपुरीMainpuri News: सड़क पर उगी झाड़ियो से निकल रहे सर्प, लोग परेशान