ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीघर में चोरी के बाद महिला के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

घर में चोरी के बाद महिला के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

कुरावली। घर में सो रही महिला को दबोचकर नामजदों ने घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर लिए इसके बाद महिला का अपहरण कर बंधक बनाते हुए दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर थाने में दर्ज कराई गई...

घर में चोरी के बाद महिला के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 17 Jul 2018 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में सो रही महिला को दबोचकर घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर लिए इसके बाद महिला का अपहरण कर बंधक बनाते हुए दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर थाने में दर्ज कराई गई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह 26 मई की रात घर पर अकेली थी। उसकी सास खेतों में बंधे जानवरों के पास सो रही थी। ससुर तथा जेठ खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। रात के 12 बजे मोहल्ला गोवर्धन, मैनपुरी निवासी ललित पुत्र किशनलाल, टीटू पुत्र मेवाराम, मोनू पुत्र वीरसहाय ने उसे सोते समय दबोच लिया और ललित ने घर के बक्से में रखे भैंस बिक्री के ढ़ाई लाख रुपए तथा जेवरात निकाल लिए और जबरन महिला को घर के पीछे खड़ी बोलेरो कार में डाल लिया। इसमें ललित की मां बैठी थी। आरोपी महिला को मैनपुरी के मोहल्ला गोवर्धन स्थित टीटू के आवास पर ले गए,जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की दवा सुंघाते रहे। 2 जून को आरोपी महिला को थाना बेवर के ग्राम दौलतपुर के पास छोड़ गए। महिला अपने मायके पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला ससुराल पहुंची और ससुरालीजनों को घटना की जानकारी दी। 3 जून को ससुरालीजन महिला को लेकर थाने जाकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की,लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को कोर्ट के निर्देश पर कुरावली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें