ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीबूंदाबांदी से सुबह राहत, शाम को बरसी आफत

बूंदाबांदी से सुबह राहत, शाम को बरसी आफत

जिले का मौसम अचानक बदल गया। शुक्रवार की रात से ही आसमान में बादल छा गए कहीं-कहीं रात में ही हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार की सुबह 8 बजे तक आसमान में...

बूंदाबांदी से सुबह राहत, शाम को बरसी आफत
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 21 May 2022 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले का मौसम अचानक बदल गया। शुक्रवार की रात से ही आसमान में बादल छा गए कहीं-कहीं रात में ही हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार की सुबह 8 बजे तक आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे भीषण गर्मी से निजात मिल गई। लेकिन इसके बाद मौसम बदल गया। तेज धूप खिली। जिससे भीषण गर्मी का एहसास हुआ। पारा दोपहर में 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

जनपद में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से शनिवार को कुछ घंटे के लिए राहत मिल गई। हालांकि दोपहर में फिर से मौसम बीते दिनों जैसा हो गया। आसमान में बादल शुक्रवार की रात से ही छा गए। नवीगंज, बेवर, मैनपुरी आदि क्षेत्रों में रात में ही बूंदाबांदी हुई। शनिवार की सुबह आसमान में घने बादल छाए। इस बीच हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई भीषण गर्मी से राहत मिल गई। घने बादलों को देख लगा कि बारिश तेज होगी। लेकिन बूंदाबांदी कुछ समय बाद ही बंद हो गई। किसान रामनरेश, मोहरपाल, राजेश आदि का कहना है कि बारिश होती तो फसलों को फायदा होता। खेतों की जुताई अच्छे से हो जाती और सूख रही फसलों को पानी भी मिल जाता।

24, 25 मई का बदलेगा मौसम

सुबह 9 बजे के बाद मौसम बदलने लगा। आसमान से बादल छटने लगे। दस बजे तक आसमान से बादल पूरी तरह छट गए और धूप खिल गई। दोपहर से शाम तक बीते दिनों की तरह आसमान से आफत बरसी। लोगों गर्मी से बेचैन दिखे। मौसम वैज्ञानिक डा. नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी 24 और 25 मई को मौसम बदलेगा। बारिश होने की संभावना है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें