Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsRegional Ramleela Festival Kicks Off with Bhoomi Pujan and Folk Singing in Arasara
लोक परंपराएं जीवित रखना हम सभी का दायित्व

लोक परंपराएं जीवित रखना हम सभी का दायित्व

संक्षेप:

Mainpuri News - ग्राम अरसारा में क्षेत्रीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन और फाग गायन के साथ हुआ। प्रसिद्ध फाग गायक मुन्नी लाल यादव ने भगवान राम का भजन गाया। कार्यक्रम संयोजक रामशंकर तिवारी ने लोक परंपराओं के...

Oct 11, 2025 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

कुसमरा। क्षेत्र के ग्राम अरसारा में क्षेत्रीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन व फाग गायन के साथ हुआ। फाग गायन प्रतियोगिता की शुरुआत प्रसिद्ध फाग गायक मुन्नी लाल यादव कटेखेरा इटावा ने भगवान राम का भजन गाकर की। कार्यक्रम संयोजक रामशंकर तिवारी ने अतिथियों व प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि भौतिकता की चकाचौंध में लोक परंपराएं विलुप्त हो रही हैं, जिन्हें जीवित रखना हम सभी का दायित्व है। इसके बाद हरिसिंहपुर और कटखेड़ा के बीच फाग गायन प्रतियोगिता हुई, जिसमें वन गमन लीला के भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बृजभूषण यादव, सहदेव यादव, आमोद यादव, भूरे यादव, रामदास, मुलायम सिंह, साहब सिंह, वीरपाल सिंह, बाबूराम, सहदेव सिंह, तुर्कमान सिंह, सुजान सिंह, आमोद, साहब सिंह, रामविलास, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जागरुकता ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी मैनपुरी। कु. आरसी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिला स्वास्थ्य पर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. शेफाली यादव ने कहा कि महिला स्वास्थ्य समाज के संपूर्ण विकास से जुड़ा हुआ विषय है और इस पर जागरूकता ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। विभागाध्यक्ष सविता ने महिला स्वास्थ्य पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार लेने, हरी सब्ज़ियों, दालों और आयरन युक्त भोजन को रोज़मर्रा के भोजन में शामिल करने की सलाह दी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. अनामिका सिंह, जया सिंह आदि ने भी जागरुक किया।