
स्काउट गाइड शिविर में सीखा अनुशासन-सेवा का भाव
Mainpuri News - मैनपुरी। शहर के आगरा रोड स्थित रासी ग्लोबल स्कूल में स्काउट एवं गाइड शिविर का आयोजन किया गया।
शहर के आगरा रोड स्थित रासी ग्लोबल स्कूल में स्काउट एवं गाइड शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डा. रिचा मिश्रा की मौजूदगी में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने ड्रिल अभ्यास, गांठ बनाना, प्राथमिक उपचार, खेलकूद व देशभक्ति गीतों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्काउट गाइड प्रशिक्षक मोहम्मद शमीम, प्रशिक्षिका खुशनुमा ने कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और स्काउट प्रार्थना से की। विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड संगठन की परंपराओं, नियमों और आदर्श वाक्यों से परिचित कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है, जो व्यक्ति को सच्चा नागरिक और जिम्मेदार इंसान बनने की प्रेरणा देती है।

विद्यार्थियों ने ड्रिल अभ्यास करते हुए अनुशासन और एकाग्रता का परिचय दिया। प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में घायलों की मदद करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या डा. रिचा मिश्रा ने कहा कि स्काउट और गाइड शिविर जीवन में आत्मविश्वास, साहस और समाजसेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




