Mainpuri News: त्योहारों पर शांति बनाएं रखें, अराजकता न फैलाएं
हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Mainpuri News: रक्षाबंधन पर्व के संबन्ध में थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीओ अजय सिंह चौहान ने भाईचारा बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही। व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

Mainpuri News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर थाना परिसर में सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने धर्मगुरुओं, व्यापारियों व उलमाओं के साथ बैठक की। बैठक में सीओ अजय सिंह चौहान ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने व्यापारियों से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने धर्मगुरुओं से धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर अपराध निरीक्षक कोमल सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमनाथ यादव, उपनिरीक्षक कप्तान सिंह, राजेंद्र सिंह, सभासद प्रतिनिधि संजू अली मौजूद रहे।


