Mainpuri News: बिजलीघर मार्ग हुआ खस्ताहाल, उपभोक्ता परेशान
Mainpuri News: बारिश के कारण बरनाहल क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र जाने वाले मार्ग पर जलभराव और गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता बिजलीघर पहुँचने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं और नाली व सीसी निर्माण की मांग कर रहे हैं।

Mainpuri News: बरनाहल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र को जाने वाला मार्ग बरसात में परेशानी का सबब बन गया है। मार्ग पर गड्ढे व जलभराव हेा गया है, जिससे उपभोक्ताओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए नाली व सीसी निर्माण कराए जाने मांग की है। नगर पंचायत के मुरादपुर स्थित बिजलीघर को जाने वाला मार्ग पर जलभराव हो गया है। उपभोक्ताओं को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसात के समय में इस समस्या ने और अधिक विकराल रूप धारण कर लिया है। बिल जमा करने करने वाले लोग कीचड़ स से होकर बिजलीघर पहुंचते हैं।
एसडीओ ने बताया कि बिजली संबंधी समस्याओं के लिए आने वाले उपभोक्ता गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग को ऊंचा कराके गिट्टी डलवाई जाए। जिससे समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीण रमेश चंद्र, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, राधा मोहन, कुंवर पाल, विजेंद्र सिंह, राघवेंद्र, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र सिंह ने चेयरमैन शशि योगेंद्र गुप्ता से बिजलीघर मार्ग को सीसी करवाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


