
गति बढ़ाने के लिए रेलवे लाइन के ढ़ीले तारों की मरम्मत शुरू
Mainpuri News - भोगांव। नगर के फर्रूखाबाद-शिकोहाबाद रेलवे लाइन पर ट्रेन की गति बढ़ाने और ढीले पड़े तारों की मरम्मत के लिए रेलवे विभाग ने विशेष कार्रवाई शुरू की है।
नगर के फर्रूखाबाद-शिकोहाबाद रेलवे लाइन पर ट्रेन की गति बढ़ाने और ढीले पड़े तारों की मरम्मत के लिए रेलवे विभाग ने विशेष कार्रवाई शुरू की है। विभाग ने केवल तारों को कसने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि रेलवे लाइन का निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो। नगर से प्रतिदिन चार पैसेंजर ट्रेनें, एक कालिंदी एक्सप्रेस और साप्ताहिक ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें प्रतिदिन हजारों लोग सफर करते हैं। लगातार ट्रेनों के गुजरने से विद्युत लाइन पर दवाब पड़ता है, जिससे कई स्थानों पर तार ढीले हो गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए एसईटीआरडी द्वारा सोमवार से नगर के रेलवे क्रॉसिंग के निकट रेलवे ट्रक पर विद्युत तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया।

कर्मचारियों ने ढीले तारों को कसने के साथ-साथ कमजोर तारों की जगह नए तार भी लगाए। स्टेशन अधीक्षक अतीक अहमद ने बताया कि जीटी रोड पर आवागमन में कोई बाधा न हो, इसके लिए कार्य के दौरान थोड़े समय के लिए फाटक को बंद किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों और स्थानीय लोगों से इस दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की। इस प्रयास से भविष्य में रेलवे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




