रेलवे मार्ग को डबल पटरी बनवाने की करेंगे पैरवी : राजीव
Mainpuri News - रेलवे प्रशासन ने मैनपुरी जिला न्यायालय के लिए एड. राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ को अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया। उनके सम्मान में विभिन्न बार एसोसिएशनों ने फूलमाला पहनाई। एड. कुलश्रेष्ठ ने डबल लाइन पटरी के प्रस्ताव पर पैरवी करने और अधिवक्ताओं के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराने का वादा किया।

मैनपुरी। रेलवे प्रशासन द्वारा जिला न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय मैनपुरी के लिए एड. राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ को रेलवे अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया। शनिवार को अधिवक्ता की नियुक्ति पर टैक्सेशन बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। एड. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि राजीव कुलश्रेष्ठ की नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है बल्कि यह जनपद के अधिवक्ताओं के लिए भी गर्व का विषय है। वह पूर्व में 10 बार टैक्सेशन बार एसोसिएशन का चुनाव जीत चुके हैं तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश टैक्सेशन बार एसोसिएशन के प्रांतीय सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
एड. राजीव ने कहा कि वह शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद तक डबल लाइन पटरी के प्रस्ताव पर पैरवी करेंगे और मैनपुरी रेलवे भूमि पर जिन व्यक्तियों ने भूमि अधिग्रहण की है न्यायालय के आदेशानुसार मुक्त कराई जाएगी। अधिवक्ताओं के लिए रेलवे में तत्काल आरक्षित सीट व रियायती दर से टिकट का प्रस्ताव भी भेजेंगे। इस मौके पर एड. पवन मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा, अमित जौहरी, रजत सक्सेना, हिमालय राज प्रधान, गौरव गुप्ता, चंद्रमोहन सक्सेना, रिंकू गुप्ता, कन्हैया कुलश्रेष्ठ, राहुल कुलश्रेष्ठ, मृदुल कुलश्रेष्ठ, राजू रंगशाला, एस सारा भाई, नीरज शर्मा, अनिल सक्सेना आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


