आरआरसी सेंटर पर स्वच्छाग्रहियों को दी जाए तैनाती
Mainpuri News - मैनपुरी। जनपद के स्वच्छताग्रहियों ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

जनपद के स्वच्छताग्रहियों ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। स्वच्छाग्रहियों ने कहा कि आरआरसी सेंटर का संचालन शुरू किया जाए। वह नौ वर्षों से नियमित कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा। इस वर्ष का मानदेय अब तक नहीं मिला। स्वच्छाग्रहियों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। स्वच्छाग्रही संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार कश्यप का कहना है कि दर्जनों स्वच्छाग्रही जिले में वर्षों से काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें स्थायी नियुक्ति नहीं दी जा रही। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 24 जुलाई 2025 को एक पत्र जारी किया गया था जिसमें स्वच्छाग्रहियों की नियुक्त का जिक्र था।
लेकिन अब तक कोई नियुक्ति नहीं की गई। वह विभाग के सहयोग के लिए ही लगातार काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2025 तक 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से स्वच्छाग्रहियों को मानदेय मिला था। लेकिन इस वर्ष का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। जिले में बनाए गए आरआरसी सेंटर पर उनकी तैनाती की जाए। स्वच्छाग्रहियों ने डीएम के नाम एडीएम राजेश चंद्रा को ज्ञापन सौंपा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


