ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घरों सहित टावर की बिजली गुल

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - नवीगंज। कस्बा नवीगंज के बाजार क्षेत्र में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रविवार सुबह करीब सात बजे अचानक फुंक गया।

ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घरों सहित टावर की बिजली गुल

कस्बा नवीगंज के बाजार क्षेत्र में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रविवार सुबह करीब सात बजे अचानक फुंक गया। इसके चलते करीब 20 घरों सहित वोडाफोन-आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से स्थानीय उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया है। स्थानीय निवासी विवेक प्रताप, अभय प्रताप, आनंद कुमार, रोहित कश्यप, दिनेश शर्मा, अनार सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दे दी गई थी, लेकिन सोमवार देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका।

बता दें कि यह क्षेत्र जोत विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आता है, जहाँ नियमित अवर अभियंता की तैनाती न होने से जनसमस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में यहाँ का अतिरिक्त प्रभार अरम सराय उपकेंद्र के जेई रजनीकांत के पास है। उपभोक्ताओं ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।