दो रुपये किलो पर पहुंचे आलू के भाव, किसानों के टूटे अरमान
Mainpuri News - मैनपुरी। आलू की बंपर पैदावार ने किसानों का दिवाला निकालना शुरू कर दिया है। इस बार पिछले वर्ष के भंडारित आलू को शीतगृहों से निकालने में किसानों ने देरी की।

आलू की बंपर पैदावार ने किसानों का दिवाला निकालना शुरू कर दिया है। इस बार पिछले वर्ष के भंडारित आलू को शीतगृहों से निकालने में किसानों ने देरी की। जिसके चलते पुराने आलू का भंडारण दिसंबर तक बना रहा। अब आलू की खोदाई होने से मंडियों में आलू की भरमार हो गई है। फलस्वरुप आलू दो से ढाई रुपये प्रतिकिलो मंडी में बिकने लगा है। मैनपुरी जनपद के किसान सर्दी के सीजन में कच्चे और पक्के आलू की पैदावार करते हैं। इस बार आलू के भाव किसानों का दिवाला निकालने लगे हैं। मुश्किल पुराने आलू ने पैदा कर रखी है। पिछले वर्ष के सीजन के आलू की शीतगृहों से निकासी 15 नवंबर तक हो जाती है।
लेकिन इस बार शीतगृह से आलू की निकासी 15 दिसंबर के बाद तक हुई है। कुछ किसानों ने आलू निकालकर गोदाम और मंडियों में स्टॉक कर लिया था। इस आलू को मंडियों में किसान अब बेच रहे हैं। उधर मक्का की अगैती बुवाई करने के लिए किसानों ने आलू की खोदाई तेज कर दी। जिससे आलू की आवक बढ़ गई है। लेकिन मंडी में आलू के भाव अपेक्षित ना होने से किसान बेहद परेशान हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


