डीसीएम पलटने से पोस्टमास्टर युवती घायल

Mar 02, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - बेवर। क्षेत्र के एनएच-34 पर ग्राम नगला देवी के सामने डीसीएम पलटने से पोस्टमास्टर युवती घायल हो गई।

  डीसीएम पलटने से पोस्टमास्टर युवती घायल

क्षेत्र के एनएच-34 पर ग्राम नगला देवी के सामने डीसीएम पलटने से पोस्टमास्टर युवती घायल हो गई। सोमवार को एक डीसीएम मैदा लादकर कानपुर की तरफ जा रही थी, तभी डीसीएम अचानक पलट गई। जिसकी चपेट में आकर ग्रामीण पोस्टमास्टर युवती घायल हो गई। घायल को सीएचसी बेवर लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को नीतू पुत्री राजेश कुमार निवासी फदुआपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज अपनी स्कूटी से रूपनगर तिलियानी स्थित ग्रामीण डाकघर पर जा रही थी। तभी अलीगढ़ से कानपुर की तरफ मैदा लादकर जा रही डीसीएम ग्राम नगला देवी के सामने असंतुलित होकर डिवाइडर की साइड पलट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीसीएम पलटने से उसमें लदी मैदा की बोरियां फैल गई। बोरियों के नीचे दबने से 25 वर्षीय नीतू घायल हो गई। नीतू फर्रुखाबाद के रूपनगर तिलियानी स्थित ग्रामीण डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात है। पुलिस ने बोरियों को साइड करा यातायात सुचारू कराकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।