Mainpuri News: आबादी नहीं, अवसर बनेंगे भविष्य की असली पहचान युवा

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: विश्व जनसंख्या दिवस पर मैनपुरी की जनसंख्या 24 लाख को पार कर गई है। हजारों युवा सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन सीमित अवसरों के कारण स्वरोजगार की ओर भी बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत उन्हें ऋण और सब्सिडी का लाभ मिल रहा है।

Mainpuri News: आबादी नहीं, अवसर बनेंगे भविष्य की असली पहचान युवा

Mainpuri News: मैनपुरी। विश्व जनसंख्या दिवस आज है। विश्व में भारत की जनसंख्या दूसरे स्थान पर है। भारत के साथ ही मैनपुरी में भी जनसंख्या में इजाफा हो रहा है। जिले की आबादी 24 लाख से अधिक पहुंच गई है। जिले में बढ़ती आबादी अब बोझ नहीं बल्कि यहां के युवा अवसर में बदल रहे हैं। यहां के हजारों युवा सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं। हालांकि रोजगार के सीमित अवसरों के कारण बड़ी संख्या में युवा अब स्वरोजगार की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं के सपनों को पंख लगा रही है। जनपद की लगभग 24 लाख जनसंख्या में एक बड़ा वर्ग युवाओं का है। 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं की बात की जाए तो जिले में साढ़े सात लाख आबादी युवाओं की है। ये वह अवस्था है जिसमें युवा अपने कैरियर, सपनों को पूरा करने की तैयारी करते हैं। किसी को सरकारी नौकरी के रूप में सफलता मिलती है तो कोई निजी सेक्टर में सफल होकर सपने पूरा कर रहा है। लेकिन फिर भी एक बड़ा वर्ग बेरोजगार रह जाता है। सरकार अब ऐसे बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में सहयोग करती है। ऋण उपलब्ध कराकर सब्सिडी भी देती है। यदि अपने ऊपर भरोसा हो तो कोई भी काम शुरू कर खुद को रोजगार तो देंगे ही साथ ही अन्य को भी रोजगार से जोड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से हर साल हजारों युवा रोजगार पा रहे हैं। अपना काम शुरू कर अन्य को भी रोजगार दे रहे हैं。

स्वरोजगार की ओर युवा

मैंने इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग की दुकान खोलकर खुद का रोजगार शुरू किया है। उनका कहना है कि सरकारी नौकरी का इंतजार करने के बजाय स्वयं का काम शुरू करना बेहतर विकल्प है। यदि सरकार छोटे उद्यमियों को और सहायता दे तो अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

अवनीश कश्यप खरगजीतनगर

बेरोजगारी की समस्या

जिले में हर वर्ष डिग्रीधारी बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। औद्योगिक इकाइयों की कमी के कारण योग्य युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा। उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत है। मैंने न्याय का पेशा चुना है और दीवानी में सीनियर अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस कर रहा हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि एक दिन मैं लोगों को न्याय दिलाने में सफल होऊंगा।

रवि कुमार एडवोकेट नगला नया

कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता

मैंने कंप्यूटर डिप्लोमा किया है। कई सरकारी और निजी नौकरियों के लिए आवेदन किए, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। मैनपुरी में रोजगार की कमी है मगर अब हार नहीं नहीं माननी है। वह कौशल प्रशिक्षण केंद्र से भी प्रशिक्षण ले चुकी हैं। नौकरी नहीं मिलेगी तो अपना रोजगार शुरू करेंगे। सीमित अवसरों में ही अवसर तलाशना है।

आशफा अख्तर पुरोहिताना मैनपुरी

भविष्य के लिए प्रयासरत युवा

जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। रोजगार के लिए जद्दोजहद तो है मगर ऐसा भी नहीं है कि कोई काम न मिले। मैंने पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। निजी कंपनी में काम करने के बाद छोड़ दिया। मगर अब अपना खुद का काम करने की ओर प्रयासरत हूं, उम्मीद है कि कामयाबी मिलेगी।

सचिन यादव राजेपुर कुरावली

पारंपरिक कौशल में वृद्धि

दिल्ली, हरियाणा, नोएडा की तरह मैनपुरी में काम नहीं मिलता। यहां फैक्ट्रियों की कमी है। मैंने कंप्यूटर कोर्स किए हैं। लेकिन नौकरी नहीं मिली। सिलाई-कढ़ाई और अन्य कौशल सीखने से युवतियों को रोजगार मिल सकता है। अब मैं स्वयं के काम पर ध्यान दे रही हैं। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।

सौम्या चौहान कपूरपुर

सरकारी योजनाओं का लाभ

बढ़ती जनसंख्या के साथ सरकारी नौकरी पाने में कम्पीटशन अधिक है। जब तक सरकारी नौकरी की ओर भागेंगे तब तक यदि अपने काम पर ध्यान दिया जाए तो अच्छा रोजगार शुरू हो सकता है। मैंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का सहयोग लेकर बड़े स्तर पर साइबर कैफे शुरू किया है। आज इससे मेरी अच्छी इनकम होती है।

रजत कश्यप मैनपुरी

युवाओं की आवाज़

युवा अपनी ताकत पहचानें। सरकारी नौकरी की ओर अधिक भागने से अच्छा है कि अपना ही रोजगार शुरू किया जाए। सरकार की योजनाएं भी रोजगार शुरू करने के लिए चल रही हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण और सब्सिडी मिलता है। मैंने भी इस योजना का लाभ लेकर कचहरी रोड पर डा. धर्मेंद्र ब्यूटी एंड फ्लमिंग सेंट शुरू किया है। ये योजना वाकई बेहतर है।

डा. दीपक कुमार त्यागी संचालक डा. धर्मेंद्र ब्यूटी एंड फ्लमिंग सेंटर कचहरी रोड मैनपुरी

यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और स्थानीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो बढ़ती युवा आबादी देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। विश्व जनसंख्या दिवस का संदेश भी यही है कि युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आज सही निवेश किया जाए, ताकि भविष्य मजबूत और आत्मनिर्भर बन सके।

धर्मवीर राही राष्ट्रीय अध्यक्ष संवेदना फाउंडेशन

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैनपुरी में युवा किस प्रकार के रोजगार की तलाश कर रहे हैं?
युवाओं ने सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।