ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीमैनपुरी में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू

मैनपुरी में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू

पिछले 15 दिनों से चल रहे चुनाव प्रचार के बाद अब वोटरों की बारी है। आज सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर पहुंचेगी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता...

मैनपुरी में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 26 Nov 2017 08:43 AM
ऐप पर पढ़ें

पिछले 15 दिनों से चल रहे चुनाव प्रचार के बाद अब वोटरों की बारी है। आज सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर पहुंचेगी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की हैं। आठ नगर पंचायत और एक नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए 254448 वोटर मतदान करेंगे। 134 सभासद पदों के लिए 775 तथा 9 अध्यक्ष पदों के लिए 111 प्रत्याशी मैदान में हैं। निकाय चुनाव के लिए आज मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सुनाएंगे। शहर की सरकार का फैसला सुनाने के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। जो मतदान समाप्ति तक देर रात तक जारी रहेगा। चुनाव प्रेक्षक धीरज कुमार, डीएम प्रदीप कुमार, एसपी राजेश एस, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एडीएम न्यायिक अरुण कुमार, एसडीएम सदर अमित सिंह के अलावा सभी तहसीलों के एसडीएम और सीओ की देखरेख में आज पूरे दिन मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए हरसंभव उपाय किए गए हैं।

मैनपुरी में 130 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

मैनपुरी। जिला प्रशासन ने 8 नगर पंचायत और एक नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासद पदों के चुनाव के लिए 92 मतदान केंद्र बनाए हैं। यहां मैनपुरी नगर पालिका के लिए सर्वाधिक 40 मतदान केंद्रों के 130 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। मैनपुरी के अलावा सर्वाधिक भोगांव नगर पंचायत में 32 बूथ बनाए गए हैं। सबसे कम बूथ ज्योति खुड़िया में 10 हैं। इसके अलावा घिरोर में 11, कुसमरा, किशनी में 10-10, करहल में 25 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा।

111 अध्यक्ष, 247 सभासद पदों के लिए आज होगी वोटिंग

मैनपुरी। अध्यक्ष पद के लिए मैनपुरी में 11 तथा 32 सभासद पद के लिए 247 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी प्रत्याशी एक दिन पूर्व रोड शो निकालकर अपनी ताकत भी दिखा चुके हैं। शनिवार को प्रत्याशियों ने पूरे दिन अपने-अपने कार्यालयों घरों पर मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी रातभर वोटरों को अपने पाले में करने के लिए समीकरण बनाते रहे। मैनपुरी नगर पालिका सीट पर सभी राजनैतिक दलों की प्रतिष्ठा लगी हुई है। यहां भाजपा, सपा के बड़े लीडर भी चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। बसपा खेमा भी मैनपुरी फतह करने की पूरी कोशिश में है।

निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी एक नजर में-

निकाय अध्यक्ष पद सभासद पद

मैनपुरी 11 247

ज्योति 11 35

कुरावली 08 90

घिरोर 08 49

भोगांव 27 94

बेवर 14 96

कुसमरा 12 53

किशनी 10 46

करहल 10 66

मैनपुरी में निकाय बार महिला पुरुष मतदाता एक नजर में

निकाय क्षेत्र पुरुष महिला

मैनपुरी 74073 66341

ज्योति 2237 2037

कुरावली 9769 8873

घिरोर 5381 4861

भोगांव 12830 11725

बेवर 9104 8230

कुसमरा 4670 3948

किशनी 4702 3976

करहल 11659 10052

कुल 134425 120023

मैनपुरी के 4 जोन, 11 सेक्टर में किया गया विभाजित

मैनपुरी। डीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद क्षेत्र को 4 जोन,11 सेक्टर में बांटकर प्रत्येक जोन में 1-1 जोनल, 1-1 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। नगर पंचायत ज्योति खुड़िया में 1 जोनल, 1 सेक्टर, नगर पंचायत कुरावली, घिरोर, भोगांव, बेवर, कुसमरा, किशनी को 1 जोनल, 2 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जबकि नगर पंचायत करहल को 1 जोन 3 सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक जोन में 1 जोनल एवं प्रत्येक सेक्टर में 1 सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें