प्रधान प्रतिनिधि व बेटे ने बुजुर्ग को पीटकर किया गंभीर
Mainpuri News - किशनी। क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में सत्ता की धमक और राजनीतिक रसूख के बल पर एक ग्रामीण के साथ बेरहमी से मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है।

क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में सत्ता की धमक और राजनीतिक रसूख के बल पर एक ग्रामीण के साथ बेरहमी से मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है। वर्तमान ग्राम प्रधान और उनके बेटे पर एक बुजुर्ग ग्रामीण को लात-घूंसों और डंडों से पीटकर लहूलुहान करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना किशनी में दी गई तहरीर के अनुसार, नगला महोली (मौजा कुतुबपुर) निवासी पीड़ित राधेश्याम दुबे ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:30 बजे वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार और उनके पुत्र सिंटू ने उन्हें बुलाया।
बातचीत के दौरान प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि गांव का कोई व्यक्ति उनके पास नहीं आता, जबकि राधेश्याम के पास सभी लोग आते हैं। इस पर राधेश्याम ने सहज भाव से सलाह दी कि आप अच्छे काम करो, आपके पास भी सब आएंगे। इतनी सी बात पर नाराज आरोपियों ने राधेश्याम को गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों और डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर चोटिल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने अपनी राजनीतिक हनक दिखाते हुए पुन: सामने आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


