कार से ले जाया जा रहा 23.9 कुंतल अवैध गांजा किया बरामद
Mainpuri News - बिछवां। थाना क्षेत्र के ग्राम शाहआलमपुर जाने वाले मार्ग पर एक वैगनआर कार से पुलिस ने 23.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम शाहआलमपुर जाने वाले मार्ग पर एक वैगनआर कार से पुलिस ने 23.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत 6 लाख रुपये से अधिक की बताई गई है। गांजा तस्करी करके स्थानीय लोगों को बेचने के लिए लाया गया था। तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया। मंगलवार को एसपी सिटी अरुण कुमार ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि बिछवां थाना प्रभारी आशीष दुबे ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहआलमपुर जाने वाले मार्ग पर एक वैगनआर कार को घेराबंदी करके पकड़ा। तलाशी में कार से 23.9 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
बरामद किए गए गांजा, कार को सीज कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम शैलेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह मूल निवासी रोपनपुर थाना कुर्रा हाल निवासी नगली सुकरावाली दिल्ली, हर्षपाल सिंह पुत्र नरवीर सिंह निवासी विकासनगर रनहोकर दिल्ली तथा सुरजीत पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी रोपनपुर थाना कुर्रा मैनपुरी बताए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



