ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीरातभर दौड़ती रही पुलिस, फरार आरोपी पकड़े गए

रातभर दौड़ती रही पुलिस, फरार आरोपी पकड़े गए

सोमवार को भी जनपद पुलिस ने वांछितों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। पुलिस ने रविवार देर रात से अभियान शुरू किया और सुबह होते-होते 35 वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या, लूट, दहेज हत्या, छेड़खानी आदि...

रातभर दौड़ती रही पुलिस, फरार आरोपी पकड़े गए
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 25 Feb 2019 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को भी जनपद पुलिस ने वांछितों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। पुलिस ने रविवार देर रात से अभियान शुरू किया और सुबह होते-होते 35 वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या, लूट, दहेज हत्या, छेड़खानी आदि मामलों में वांछित ये आरोपी कोर्ट नहीं जा रहे थे और पुलिस की गिरफ्तारी से भी बचे हुए थे। अचानक हुई कार्रवाई से वांछितों में हड़कंप मच गया। दो दिनों में 59 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है।

कुरावली पुलिस ने 10 लीटर शराब के मनोज निवासी तिनाई को पकड़ा। वहीं घिरोर पुलिस ने मारपीट के वांछित आरोपी राजवीर निवासी नाहिली, ब्रजेश पुत्र सुखराम निवासी गुलाबपुर, ब्रजेंद्र पुत्र मलिखान निवासी नगला वैरी, हत्यारोपी सत्यप्रकाश पुत्र रोशनलाल निवासी नगला बाग को गिरफ्तार किया। बिछवां पुलिस ने लूट के आरोपी हरिश्चंद्र पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला पाल, कुर्रा पुलिस ने वांछित प्रहलाद सिंह पुत्र रामसिंह, रामसेवक पुत्र जाहर सिंह निवासी नगला झाल को पकड़ा। बेवर पुलिस ने वांछित पिंकू पुत्र नरेश निवासी करपिया, शिवम पुत्र नंदराम निवासी गग्गरवाला, सिंटू पुत्र शीशपाल निवासी जिलही, किशन बिहारी, विनोद पुत्र ऊदल सिंह, शिवम पुत्र विनोद, पवन पुत्र विनोद निवासीगण दुहिया, नरेश पुत्र नत्थू सिंह निवासी खांकेताल को पकड़ा।

भोगांव पुलिस ने भी पकड़े आरोपी

मैनपुरी। भोगांव पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी विश्राम पुत्र मेवाराम, वांछित चल रहे विष्णु, दिनेश निवासी शाहआलमपुर तथा दन्नाहार पुलिस ने मारपीट में वांछित रम्मू निवासी नगला महानंद, पुष्पेंद्र निवासी महरौली, दहेज हत्या में वांछित मनोज पुत्र गंगा सिंह, अवनीश पुत्र गंगा सिंह निवासी महरौली को गिरफ्तार किया।

करहल पुलिस ने शराब के साथ पकड़े आरोपी

मैनपुरी। करहल पुलिस ने मनोज तथा कालीचरन निवासी गिहार कॉलोनी, इंद्रपाल पुत्र रामदीन निवासी कुम्हेरी, बनवारी निवासी मदनपुर को 25 क्वार्टर अवैध शराब के साथ, रिंकू उर्फ रामराज को 29 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के वांछित कल्लू निवासी महमूदनगर, श्रीपाल निवासी खिरिया, वांछित वकीला निवासी नगला पायी, संतोष निवासी छपट्टी को पकड़ा। किशनी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के वांछित ओमी यादव पुत्र शमशेर सिंह यादव नगर कुसमरा को गिरफ्तार किया है।

जनपद में शराब और वांछितों के खिलाफ अभियान चल रहा है। वांछितों की गिफ्तारी हर हाल में होगी। जनपद पुलिस ये अभियान लगातार चलाएगी। अपराध नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास होंगे।

अजय शंकर राय एसपी, मैनपुरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें