पुलिस भर्ती : 11 केंद्रों पर 19 हजार परीक्षार्थी करेंगे प्रतिभाग
मैनपुरी। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आगामी 8, 9 और 10 जून को दो सत्रों में आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिख

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आगामी 8, 9 और 10 जून को दो सत्रों में आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 19 हजार 286 परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में नकल के विरुद्ध अत्यंत कठोर कानून लागू है, इसलिए परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीएमओ को प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस, डॉक्टर और ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराने तथा नगर पालिका को ठंडे पानी के टैंकर और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश भी दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


