ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीविकास दुबे की तलाश में जुटी है जिले के 14 थानों की पुलिस

विकास दुबे की तलाश में जुटी है जिले के 14 थानों की पुलिस

जनपद में 5 लाख के इनामी विकास दुबे की तलाश में पुलिस तेजी से जुटी हुई है। यूं तो विकास दुबे 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद साथियों सहित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के राज्यों में भी...

जनपद में 5 लाख के इनामी विकास दुबे की तलाश में पुलिस तेजी से जुटी हुई है। यूं तो विकास दुबे 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद साथियों सहित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के राज्यों में भी...
1/ 2जनपद में 5 लाख के इनामी विकास दुबे की तलाश में पुलिस तेजी से जुटी हुई है। यूं तो विकास दुबे 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद साथियों सहित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के राज्यों में भी...
जनपद में 5 लाख के इनामी विकास दुबे की तलाश में पुलिस तेजी से जुटी हुई है। यूं तो विकास दुबे 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद साथियों सहित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के राज्यों में भी...
2/ 2जनपद में 5 लाख के इनामी विकास दुबे की तलाश में पुलिस तेजी से जुटी हुई है। यूं तो विकास दुबे 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद साथियों सहित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के राज्यों में भी...
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीWed, 08 Jul 2020 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में 5 लाख के इनामी विकास दुबे की तलाश में पुलिस तेजी से जुटी हुई है। यूं तो विकास दुबे 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद साथियों सहित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। लेकिन पुलिस की नजर में विकास मैनपुरी जैसे छोटे जिले में आकर भी शरण ले सकता है। इसीलिए यहां की पुलिस भी विकास और उसके फरार चल रहे साथियों की तलाश में लगाई गई है। जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर विकास के पोस्टर लगाकर जानकारी देने की अपील की जा रही है।

बुधवार को बिछवां पुलिस ने विकास दुबे और उसके साथियों की तलाश में कानपुर, अलीगढ़ जीटी रोड पर पड़ने वाले सभी ढाबों, चौराहों, तिराहों, बाजार क्षेत्र में पोस्टर लगाए। जगह-जगह लोगों को विकास के अपराध के बारे में जानकारी दी गई। बिछवां थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने जीटी रोड पर देर रात तक वाहनों की चेकिंग कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि कानपुर कनेक्शन होने के चलते विकास की तलाश में नवीगंज से लेकर बिछवां कुरावली तक सतर्कता बरती जा रही है। विकास और उसके साथी इसी रास्ते से होकर दिल्ली जा सकते हैं। पिछले दिनों उसकी लोकेशन फरीदाबाद में मिलने की खबरें भी आयी हैं। इसलिए इस जीटी रोड पर पुलिस ने नजरें गढ़ा दी हैं।

मैनपुरी पुलिस ने जीटी रोड व अन्य रास्तों पर बढ़ाई चौकसी

मैनपुरी। 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद विकास कहां चला गया इस सवाल का जवाब यूपी पुलिस ही नहीं बल्कि जनपद की पुलिस भी तलाश कर रही है। पूरे प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि शातिर विकास कहां चला गया। कानपुर देहात से विकास दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा भी जा सकता है। इसके लिए विकास ने मैनपुरी का रास्ता इस्तेमाल किया होगा। एक्सप्रेसवे कानपुर इटावा मार्ग पर कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। टोल भी हैं। लेकिन कानपुर से मैनपुरी होकर अलीगढ़ तक टोल नहीं है। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। कानपुर देहात से ऊसराहार होकर भी अपराधी निकल सकता है। यही वजह है कि मैनपुरी पुलिस इन रास्तों पर शिकंजा कसे हुए है।

वर्जन

जनपद में विभिन्न मार्गों पर पुलिस की चेकिंग लगातार जारी है। विकास दुबे की तलाश की जा रही है। उसके पोस्टर सभी थाना क्षेत्रों में लगवाए गए हैं। विकास या उसके किसी साथी का पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

अजय कुमार पांडेय, एसपी, मैनपुरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें