मई में 54 सड़क हादसों में 27 मौतें होने के बाद जागी पुलिस
Mainpuri News - मैनपुरी। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी के निर्देशन में सोमवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी के निर्देशन में सोमवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ (यातायात) दीपशिखा सिंह और यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों पर कड़ा रुख अपनाया। इस अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों, विशेषकर मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 254 वाहनों के चालान काटे गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले (ड्रिंक एंड ड्राइव) चार चालकों की गाड़ियों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 हजार रुपये का नकद शमन शुल्क वसूला, जबकि कुल जुर्माना राशि 5.80 लाख रुपये रही। गौरतलब है कि अकेले मई महीने में जिले के भीतर 54 सड़क हादसे हुए, जिनमें 27 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस के मुताबिक, अधिकांश हादसे ओवर स्पीडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग (गलत दिशा में वाहन चलाना) के कारण हो रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार इन कमियों पर चालान काट रही है, लेकिन चालकों की लापरवाही पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। पुलिस ने आम जनता से नियमों का पालन करने की अपील की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


