Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsPolice File Case Against BJP Leader for Abduction of Policeman
जिला पंचायत सदस्य और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जिला पंचायत सदस्य और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी। एक दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ईसन नदी पुल के निकट से अगवा किए गए सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सहित छह

Wed, 27 Aug 2025 07:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

एक दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ईसन नदी पुल के निकट से अगवा किए गए सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसकी जांच की जा रही है। मूल रूप से औरैया जनपद के चिरुहुली निवासी अरुण कुमार पुत्र रामखिलावन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह मुजफ्फरनगर जिला कारागार में तैनात है। वर्तमान में उसके बच्चे मैनपुरी जिला कारागार के आवास में रहते हैं। वह अपने बच्चों से मिलने मैनपुरी आया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तभी जिला पंचायत सदस्य राजेश खटीक ने फोन करके उसे ईशन नदी पुल पर बुलाया। जहां उसे मारापीटा गया और कार में डालकर राजेश खटीक के घर ले जाया गया। जहां उसकी वर्दी फाड़ दी गई और पिस्तौल लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि राजेश खटीक ने उससे 11 लाख रुपये लिए हैं। यह रुपये वह नहीं दे रहा।