Mainpuri News: सीओ ने थाना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने थाना का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा की। सीओ ने विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी अनुज चौहान भी मौजूद रहे।

Mainpuri News: सीओ ने थाना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mainpuri News: घिरोर। सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने शुक्रवार को थाना का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों व लंबित मामलों की समीक्षा की। वहीं उन्होंने मालखाना व शस्त्रागार का निरीक्षण किया। सीओ ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव व पुलिस कार्यप्रणाली को परखा और दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछितों की गिरफ्तारी व गैर जमानती वारंट की प्रभावी तामील के संबंध में समीक्षा की। सीओ ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को थाना पुलिस को निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी अनुज चौहान, ओपी तोमर, आदित्य आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsMainpuri News: सीओ ने थाना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा