ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीपुलिस पर हमला करने वाले नहीं पकड़े जा सके

पुलिस पर हमला करने वाले नहीं पकड़े जा सके

मंगलवार रात्रि नामकरण संस्कार कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग रोकने गई पुलिस पर पथराव के मामले में आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका। हालांकि पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश डालती रही। गुरुवार...

पुलिस पर हमला करने वाले नहीं पकड़े जा सके
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीThu, 14 Jun 2018 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार रात नामकरण संस्कार कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग रोकने गई पुलिस पर पथराव के मामले में आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका। हालांकि पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश डालती रही। गुरुवार को पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

नवीगंज में मंगलवार रात एक नामकरण संस्कार में डीजे बजते समय कुछ अराजक तत्व हर्ष फायरिंग भी कर रहे थे। सूचना पर नवीगंज चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। हर्ष फायरिंग से मना करने पर आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। घटना में सिपाही जितेंद्र का सिर फट गया। अन्य सिपाही भी घायल हुए। पुलिस ने मामले में 6 नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। मामले में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें