बिजली-ईंधन संकट के बीच सौर ऊर्जा समय की मांग : डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोलर पैनल स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 25 मई तक लंबित पत्रावलियों को स्वीकृत करने और 30 मई तक प्रतिदिन एक सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य दिया। सभी सरकारी भवनों में सोलर सिस्टम लगाने पर जोर दिया गया।

बिजली-ईंधन संकट के बीच सौर ऊर्जा समय की मांग : डीएम

मैनपुरी। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बैंकर्स, विद्युत, नेडा विभाग और वेंडर्स को आपसी समन्वय से सोलर पैनल स्थापना की प्रगति सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली और ईंधन की बढ़ती मांग व ऊर्जा संकट के बीच सोलर ऊर्जा समय की मांग है। इससे आमजन को राहत मिलेगी और ग्रिड पर दबाव कम होगा। बैठक में सामने आया कि विभिन्न बैंकों में 498 पत्रावलियां लंबित हैं, जिनमें सर्वाधिक 147 भारतीय स्टेट बैंक में हैं। डीएम ने बैंकर्स को चेतावनी दी कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही न बरतें और 25 मई तक हर हाल में लंबित पत्रावलियों को स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी वेंडर्स को 30 मई तक अनिवार्य रूप से प्रतिदिन एक (15 दिन में न्यूनतम 15) सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य दिया। बेहतर कार्य करने वाले वेंडर्स सम्मानित होंगे। आगामी वर्षा ऋतु से पहले जुलाई तक अधिकतम इंस्टॉलेशन पूरे कर लिए जाएं。

ब्लॉक स्तर पर आयोजित करें कार्यशालाएं

सभी सरकारी भवनों में सोलर सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्राथमिकता पर लगेंगे। उन्होंने नेडा अधिकारी को ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर ग्राम प्रधानों, शिक्षकों और ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निकायों को निर्देश दिया कि नए भवनों व प्लॉटिंग योजनाओं में रूफटॉप सोलर और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य करने का प्रस्ताव तैयार करें, ताकि शासन की सब्सिडी का लाभ आमजन तक पहुंचे।

Voice of UP

सोलर सिस्टम लगवाने वाले हुए सम्मानित

डीएम, सीडीओ ने सोलर सिस्टम स्थापित कराने वाले आनंद कुमार, रमेश चंद्र, नगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुलश्रेष्ठ, अभिषेक श्रीवास्तव, शैलेंद्र दीक्षित, डा. इंद्रकमल मिश्रा, सिद्धांत चौहान, अभिलाष चंद्र को प्रमाण-पत्र, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ नेहा बंधु, एलडीएम रामचंद्र साहा, अधिशासी अभियंता बिजली अनिल वर्मा, पीओ नेडा रामानंद दुबे आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

डीएम ने सोलर पैनल स्थापना की प्रगति सुधारने के लिए क्या निर्देश दिए?
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बैंकर्स, विद्युत, नेडा विभाग और वेंडर्स को आपसी समन्वय से सोलर पैनल स्थापना की प्रगति सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।