ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीसुबह हुई सुहानी, दोपहर में बरसी आग, झुलसा बदन

सुबह हुई सुहानी, दोपहर में बरसी आग, झुलसा बदन

दो दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए तो मौसम सुहावना होने की उम्मीद जग गई। कुछ बूंदाबांदी हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान से बादल छट गए और चटख धूप खिल गई। दिनभर आसमानी आग...

1/ 2दो दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए तो मौसम सुहावना होने की उम्मीद जग गई। कुछ बूंदाबांदी हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान से बादल छट गए और चटख धूप खिल गई। दिनभर आसमानी आग...
दो दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए तो मौसम सुहावना होने की उम्मीद जग गई। कुछ बूंदाबांदी हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान से बादल छट गए और चटख धूप खिल गई। दिनभर आसमानी आग...
2/ 2दो दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए तो मौसम सुहावना होने की उम्मीद जग गई। कुछ बूंदाबांदी हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान से बादल छट गए और चटख धूप खिल गई। दिनभर आसमानी आग...
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 24 May 2020 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए तो मौसम सुहावना होने की उम्मीद जग गई। कुछ बूंदाबांदी हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान से बादल छट गए और चटख धूप खिल गई। दिनभर आसमानी आग से हर कोई हलकान हो गया। तापमान न्यूनतम 29 और अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर भीषण गर्मी में बिजली कटौती का खेल जारी रहा। जिससे लोगों परेशान रहे।

जनपद में शुक्रवार से भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार की सुबह लोगों की आंख खुली तो आसमान में छाए बादलों को देख मौसम खुशनुमा होने की उम्मीद जग गई। बादलों से लगभग पांच मिनट तक हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन आधा घंटे बाद ही आसमान से बादल छट गए और सूर्यदेव निकल आए। बीते दिनों की तरह सूर्यदेव के तीखे तेवर शुरू हो गए। 8 बजे के बाद वातावरण में गर्माहट पैदा होने लगी। दोपहर में गर्म हवाओं और सूर्यदेव की तपिश से लोग परेशान हो गए। सबसे अधिक समस्या किसानों को हो रही है। खेतों में सुबह जल्दी काम कर वापस लौटना पड़ रहा है और शाम को 5 बजे के बाद काम हो पा रहा है। सड़कों पर लॉकडाउन के चलते आवाजाही पहले से कम है। लेकिन भीषण गर्मी और सूर्यदेव के अंगारों ने हल्की आवाजाही को रोक दिया है। दोपहर में सड़कें सन्नाटे में डूबी रहीं। जहां तहां लोग पेड़ों की छांव में समय व्यतीत करते नजर आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें