रसोई गैस के लिए पहले से जूझ रहे, डीजल-पेट्रोल ने दिया झटका

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब पेट्रोल 97.80 रुपये और डीजल 91.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है। महंगाई का असर सब्जी, दूध और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ेगा। लोग परेशान हैं और घरेलू बजट बिगड़ने की चिंता कर रहे हैं।

रसोई गैस के लिए पहले से जूझ रहे, डीजल-पेट्रोल ने दिया झटका

मैनपुरी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मैनपुरी में पेट्रोल की कीमत 97.80 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 91.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अब जन सामान्य से जुड़ी वस्तुओं पर भी महंगाई का तड़का लगेगा। उधर रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित होने से लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना पहले से ही करना पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल पर तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने आए लोगों को जब दाम बढ़ने की जानकारी हुई तो उन्हें करंट सा लगा। शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के लिए खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि इसका असर भी पेट्रोल पंपों पर दिखा। लगभग 10 प्रतिशत रोजाना से कम लोग पेट्रोल, डीजल लेने पहुंचे, ऐसा पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से कहा गया।

दूध, फल जैसी चीजों पर बढ़ जाएगी महंगाई

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर अब परिवहन और माल ढुलाई पर भी पड़ेगा। लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सब्जी, दूध, अनाज, फल और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी होंगी। आम लोगों को आने वाले दिनों में दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। स्थानीय बाजारों में व्यापारियों ने भी संकेत दिए हैं कि यदि डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी नहीं हुई तो आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाना मजबूरी हो जाएगी। दूसरी ओर घरेलू महिलाएं रसोई गैस की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर चिंतित हैं।

Voice of UP

वर्जन

हर महीने खर्च बढ़ता जा रहा है। पहले ही रसोई गैस महंगी थी, अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। आने वाले दिनों में सब्जी और राशन भी महंगा होगा।

प्रेम विलास सिंह यादव

डीजल महंगा होने से माल ढुलाई सहित अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी। किराया भी बढ़ेगा। इसका असर सीधे बाजार में सामान की कीमतों पर पड़ेगा। सरकार महंगाई से राहत दिलाए।

डा. अभिषेक कुमार

ईरान-अमेरिका युद्ध होने के बाद से ही गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा। ऊपर से महंगाई लगातार बढ़ रही है। अब पेट्रोल डीजल के मूल्य बढ़ने से रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

देवेंद्र यादव

थोक बाजार से सामान पहले से महंगा आ रहा है। आने वाले दिनों अगर पेट्रोल-डीजल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम और तेजी पकड़ेंगे। जिसका असर आम जनता पर पड़ेगा।

चंद्रशेखर यादव

सामान्य प्रश्न

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कितनी बढ़ी हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।