ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीनहीं माने लोग, सुबह होते ही नवीन मंडी में खरीदारी को पहुंचे

नहीं माने लोग, सुबह होते ही नवीन मंडी में खरीदारी को पहुंचे

प्रशासन की सख्ती और तमाम इंतजाम किए जाने के बाद भी लोग नहीं मान रहे। कहा गया है कि प्रशासन सारी वस्तुओं को घर पहुंचाएगा फिर भी लोग अनावश्यक घरों से निकल कर मंडी जा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 6 बजे...

नहीं माने लोग, सुबह होते ही नवीन मंडी में खरीदारी को पहुंचे
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीFri, 27 Mar 2020 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रशासन की सख्ती और तमाम इंतजाम किए जाने के बाद भी लोग नहीं मान रहे। कहा गया है कि प्रशासन सारी वस्तुओं को घर पहुंचाएगा फिर भी लोग अनावश्यक घरों से निकल कर मंडी जा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 6 बजे नवीन सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आढ़तियों ने फुटकर विक्रेताओं को सामान उपलब्ध कराया परंतु आम लोग भी खरीदारी करते रहे। हालांकि गेट पर बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को रोका उनके वाहनों के चालान भी काटे।

21 दिनों के लॉकडाउन के तीसरे दिन सुबह होते ही नवीन मंडी की ओर जाने वाली सड़कों का सन्नाटा टूट गया। लोग सब्जी, फल तथा अन्य खाने पीने की वस्तुओं की खरीदारी के लिए उतावले दिखे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार की शाम को ही निर्देश जारी कर दिए थे कि सब्जी, फल की दुकानें आम लोगों के लिए नहीं बल्कि फुटकर विक्रेताओं के लिए खुलेंगी ताकि वे गली मोहल्लों के लोगों को घर तक सामान की आपूर्ति कर सकें। लेकिन सुबह होते ही लोग नहीं माने और लॉकडाउन तोड़कर मंडी में भीड़ के रूप में जमा हो गए। हालांकि किसान भी अपना उत्पादन लेकर मंडी पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और जमा हुए लीगों को बल प्रयोग कर खदेड़ा गया। मंडी के गेट पर वाहनों के चालान काट कर भी सख्ती की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें