निर्धारित समय पर मस्जिदों में अता करें नमाज

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - किशनी में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम गोपाल शर्मा ने भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने नई परंपराओं की शुरुआत न करने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से सावधान रहने का सुझाव दिया।

निर्धारित समय पर मस्जिदों में अता करें नमाज

किशनी। आगामी त्योहारों और विशेष रूप से बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने अपील की कि सभी त्योहारों में एक-दूसरे का सहयोग करने की भावना रखें। नमाज निर्धारित समय पर अपने नजदीकी मस्जिदों में ही अदा की जाए। एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर रहेगी।

उन्होंने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर बिल्कुल भरोसा न करें और तत्काल पुलिस को सूचित कर सहयोग लें। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, सुधीर गुप्ता, रमाशंकर तिवारी, सतीश सविता, घासीराम शाक्य, आदेश गुप्ता, रामबरन पांडेय, सभासद राहुल गुप्ता, राजा दुबे, बॉबी भदौरिया, मोहम्मद अखलाक, सत्तार खान, शाहिद खान और मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।