ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरी15 को लखनऊ जाएंगे पंचायत प्रतिनिधि, मिलेगी सौगात

15 को लखनऊ जाएंगे पंचायत प्रतिनिधि, मिलेगी सौगात

15 दिसंबर को जनपद के प्रधान लखनऊ जाएंगे। लखनऊ में इन प्रधानों को अधिकार बढ़ाने की सौगात मिलेगी। मानदेय वृद्धि का फैसला भी होगा। इन प्रधानों को लखनऊ...

15 को लखनऊ जाएंगे पंचायत प्रतिनिधि, मिलेगी सौगात
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 13 Dec 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

15 दिसंबर को जनपद के प्रधान लखनऊ जाएंगे। लखनऊ में इन प्रधानों को अधिकार बढ़ाने की सौगात मिलेगी। मानदेय वृद्धि का फैसला भी होगा। इन प्रधानों को लखनऊ ले जाने के लिए सोमवार को डीपीआरओ दफ्तर तैयारियां करता रहा। जनपद से प्रधानों के अलावा पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और एडीओ पंचायत भी लखनऊ जाएंगे। इन्हें सुबह 6 बजे बसों से लखनऊ रवाना किया जाएगा।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मलेन बुलाया है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री की ओर से पंचायत प्रतिनधियों को कई सौगातें मिल सकती हैं। जनपद की 549 ग्रामप्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और एडीओ पंचायत कुल 1212 लोगों को लखनऊ ले जाने की तैयारी जिला प्रशासन ने की है। डीपीआरओ स्वामीदीन ने सभी खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है। पंचायत सचिवों को भी जनप्रतिनिधियों को ले जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ब्लाकों से रवाना किए जाएंगे वाहन :मैनपुरी। सोमवार को एडीपीआरओ के साथ डीपीआरओ ने लखनऊ कार्यक्रम की तैयारियों की रणनीति बनाई। डीपीआरओ ने बताया कि जनपद के सभी 9 ब्लाकों से प्रतिनिनिधियों को ले जाने के लिए सुबह 6 बजे 27 बसें ब्लाक मुख्यालयों से रवाना कराई जाएंगी। कार्यक्रम होने के बाद इन्हीं बसों से जनप्रतिनिधि ब्लाकों में वापस छोड़े जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें