ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीसीएए पर विपक्ष देश में कर रहा भ्रामक प्रचार -खंडेलवाल

सीएए पर विपक्ष देश में कर रहा भ्रामक प्रचार -खंडेलवाल

सपा, बसपा, कांग्रेस व ममता बनर्जी देश के नागरिकों को सीएए कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं। संसद में जो संविधान की व्यवस्था है उसके तहत सीएए कानून को बनाया गया है। ये नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने...

सपा, बसपा, कांग्रेस व ममता बनर्जी देश के नागरिकों को सीएए कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं। संसद में जो संविधान की व्यवस्था है उसके तहत सीएए कानून को बनाया गया है। ये नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने...
1/ 2सपा, बसपा, कांग्रेस व ममता बनर्जी देश के नागरिकों को सीएए कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं। संसद में जो संविधान की व्यवस्था है उसके तहत सीएए कानून को बनाया गया है। ये नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने...
सपा, बसपा, कांग्रेस व ममता बनर्जी देश के नागरिकों को सीएए कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं। संसद में जो संविधान की व्यवस्था है उसके तहत सीएए कानून को बनाया गया है। ये नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने...
2/ 2सपा, बसपा, कांग्रेस व ममता बनर्जी देश के नागरिकों को सीएए कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं। संसद में जो संविधान की व्यवस्था है उसके तहत सीएए कानून को बनाया गया है। ये नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने...
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 05 Jan 2020 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा, बसपा, कांग्रेस व ममता बनर्जी देश के नागरिकों को सीएए कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं। संसद में जो संविधान की व्यवस्था है उसके तहत सीएए कानून को बनाया गया है। ये नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने वाला कानून है। ये बात रविवार को कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित गोष्ठी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल कही।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सीएए पर विपक्ष देश में गलत और भ्रामक प्रचार कर रहा है। भाजपा संविधान का सम्मान करती है। विपक्ष का उद्देश्य है कि देश व प्रदेश में जातिवाद हावी रहे। लेकिन उनका मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। खंडेलवाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेई ने जो सपना देखा था वो अब पूरा हो रहा है। इमरान खान पाकिस्तान में जो भाषा बोलते हैं। वही भाषा सोनिया गांधी और अखिलेश यादव बोल रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि सीएए को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाएं और इस कानून के बारे में जानकारी दें।

गोष्ठी में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम संयोजक अनूप मिश्रा, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, अशोक सिंह चौहान, चेयरमैन मनोरमा देवी, राहुल चतुर्वेदी, राहुल भारतीय, लक्ष्मण कुमार, मंजूषा चौहान, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, रमाशंकर तिवारी, नवाब सिंह दिवाकर, मनोरमा सिंह, वीना श्रीवास्तव, विमला राजपूत, साधना तिवारी, सीमा चौहान, करनपाल सिंह चौहान, अजयपाल सिंह चौहान, शेर सिंह भदौरिया, प्रदीप चौहान राज, धर्मेंद्र वर्मा धम्मा, डा. वीरेंद्र शाक्य, सौरभ चौहान, संजय टायसन, विशाल चौहान, धीरू राठौर, विकास भदौरिया, अरुण प्रताप सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे।

विरोधी दलों के बहकावे में न आएं लोग

मैनपुरी। रविवार को क्षेत्र के ग्राम महुअन में सीएए को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में हर वर्ग खुश है। पीएम मोदी कांग्रेस की गलतियों को सुधार रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। राम मंदिर निर्माण के लिए पैरवी की गई और अब सताए हुए लोगों को नागरिकता देने का काम किया है। लेकिन विरोधी दल इसे पचा नहीं पा रहे हैं और लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। लोग बहकावे में न आएं। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष डा. आशू दिवाकर, अहिबरन सिंह राजपूत, अजयपाल सिंह चौहान, उमेश चौहान, आमोद राजपूत, उमेश राजपूत, अनिल राजपूत, रवि शाक्य, ग्रीशचंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।

विपक्षी दलों ने सीएए की दी लोगों को गलत जानकारी

किशनी। रविवार को कस्बा पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने गीतकार बलराम श्रीवास्तव के घर पहुंचकर सीएए व एनआरसी के बारे में जानकारी दी। कहा कि विपक्षी दलों ने लोगों को भड़काकर आपसी सौहार्द को बिगाड़ा है। मुस्लिम समाज को गलत जानकारी दी गई है। जिलाध्यक्ष पूर्व सभासद मुकेश यादव के यहां उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताने पहुंचे। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम चौहान, हृदय शाक्य, दीपू राठौर, रमाकांत मिश्रा, रामू राजावत, विक्रांत चौहान, उमंग, भरत, राघव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें