ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीपरमात्मा को मन में बसाने वाले को होती है सुख की प्राप्ति : आचार्य

परमात्मा को मन में बसाने वाले को होती है सुख की प्राप्ति : आचार्य

यह संसार दुख का सागर है। यहां ना अमीर सुखी है और न ही गरीब सुखी है। जिसने परमात्मा को मन में बसा लिया। उसे परम सुख की प्राप्ति होती है। उक्त प्रवचन...

परमात्मा को मन में बसाने वाले को होती है सुख की प्राप्ति : आचार्य
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 04 Dec 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

यह संसार दुख का सागर है। यहां ना अमीर सुखी है और न ही गरीब सुखी है। जिसने परमात्मा को मन में बसा लिया। उसे परम सुख की प्राप्ति होती है। उक्त प्रवचन क्षेत्र के ग्राम लालपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन शनिवार को आचार्य मनोज अवस्थी ने देते हुए कहा कि जो व्यक्ति राष्ट्र, समाज, परिवार के उत्थान का चिंतन नहीं करता। वह जिंदा पशु के समान होता है। उन्होंने पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनाते हुए कहा कि किसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने भगवान इंद्र के घमंड को चूर करने के लिए बृजवासियों को गिरिराज की पूजा करने के लिए प्रेरित किया और इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी ऊंगली पर गिरिराज को धारण कर समस्त बृजवासियों को बचाया। वहीं चेयरमैन सुनीति भाटिया, सरितकांत भाटिया द्वारा आचार्य को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परीक्षित रिंकू यादव, रेनू यादव, संत कुमारानंद गिरी, विवेक यादव, पिंकू दीक्षित, दीपू तिवारी, भानुप्रकाश तिवारी, राजू मिश्रा सहित अन्य श्रोतागण मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें