
प्यास बुझाने को देवगंज में लगे पांच वाटर कूलर
संक्षेप: Mainpuri News - मैनपुरी। देवगंज के लोगों की प्यास बुझेगी। ठंडा पानी उपलब्ध होगा, गांव में पांच नए वाटर कूलर लगाए जाएंगे।
देवगंज के लोगों की प्यास बुझेगी। ठंडा पानी उपलब्ध होगा, गांव में पांच नए वाटर कूलर लगाए जाएंगे। गांव की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। हिन्दुस्तान के साथ बोले मैनपुरी संवाद में ग्रामीणों ने अपनी बात रखी तो ग्रामीणों का पक्ष प्रकाशित किया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान एक्टिव हुए और ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए पांच नए वाटर कूलर खरीद लिए। गांव में बारात घर और शमशान घाट के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जल्द इन बिंदुओं पर भी काम शुरू होगा। 16 जून को हिन्दुस्तान ने बोले मैनपुरी के तहत देवगंज के लोगों के साथ संवाद किया था।

संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य समस्याओं को सामने रखा। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गांव में जो हैंडपंप लगे हुए हैं वह पूरी तरह से खराब हैं या फिर रीबोर होने की स्थिति में है। इसके अलावा गांव में खराब सड़कों की समस्या बताई गई। स्वच्छता प्रबंधन कमजोर होने की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अंतिम संस्कार स्थल न होने से मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिनके पास खेत हैं वे लोग खेत पर अंतिम संस्कार लेते हैं परंतु जिनके पास खेत नहीं है वह परेशान होते हैं। ग्राम प्रधान कोतवाल शाक्य ने खबर छपने के बाद पानी की समस्या दूर करने का प्रयास किया और गांव में पांच वाटर कूलर खरीदकर लगवाए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




