काम की धीमी गति से लोगों को हो रही परेशानी
भोगांव। नगर पंचायत विकास कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है और नगर में चारों तरफ विकास दिखाई भी दे रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण आम जनता को भ

नगर पंचायत विकास कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है और नगर में चारों तरफ विकास दिखाई भी दे रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास कार्य की धीमी रफ्तार लोगों के लिए राहत के बजाय आफत बन गई है। नगर के जीटी रोड स्थित कुरावली रोड पर सड़क किनारे नगर पंचायत द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जो अब लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। ठेकेदार द्वारा एक दिन काम करने के बाद दस दिन के लिए काम बंद कर दिया जाता है। इस कारण उड़ती धूल लोगों की सांसों में घुल रही है और जरा सी बारिश होते ही सड़कें कीचड़ और फिसलन का मैदान बन जाती हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके घर और प्रतिष्ठान सड़क किनारे हैं। नाले की खुदी हुई सिल्ट (मिट्टी) को सड़क किनारे ही डाल देने से राहगीरों और सवारियों को निकलने में भारी दिक्कत आ रही है। इसके अलावा, सीओ कार्यालय, भीमनगर, आदर्शनगर और अवंतीबाई नगर जाने वाला मार्ग पिछले कई दिनों से उबड़-खाबड़ पड़ा है। नगर के प्रमोद कुमार, टिंकल, फरमान, अजय, अनुज, मेहताब, सतीश, कृष गुप्ता, मुस्कान, संजीव, नवीन कुमार आदि ने चेयरमैन से नाले का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी का कहना है कि उन्हें नाला निर्माण कार्य रुके होने की जानकारी नहीं थी। वह मामले को दिखवाकर नाले का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवा देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


