Mainpuri News: सर्विस रोड पर झरने की तरह गिर रहा पानी, कीचड़ से परेशानी

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: नेशनल हाईवे-34 पर ओवरब्रिज के जल निकासी पाइप लम्बे समय से रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिश के पानी के प्रवाह से सर्विस रोड पर जलभराव हो रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने उच्च अधिकारियों से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

Mainpuri News: सर्विस रोड पर झरने की तरह गिर रहा पानी, कीचड़ से परेशानी

Mainpuri News: नेशनल हाईवे-34 पर नवीगंज स्थित ओवरब्रिज के देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो चुके जल निकासी पाइप स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। ब्रिज से बारिश का पानी सही तरीके से निकलने के बजाय फूटे पाइपों के जरिए सीधे नीचे बनी सर्विस रोड पर गिर रहा है, जिससे सड़क जलमग्न हो रही है। लोगों ने समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। हाईवे निर्माण के दौरान ओवरब्रिज पर पानी की निकासी के लिए चारों तरफ पाइप लगाए गए थे, लेकिन लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण ये पाइप जगह-जगह से टूट चुके हैं।

शुक्रवार सुबह हुई बारिश के दौरान भी फूटे पाइपों से पानी किसी झरने की तरह तेज धार में सीधे सर्विस रोड पर गिरता दिखाई दिया। इस वजह से रास्ते पर कीचड़ फैल गया और आवागमन करने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर लगातार सर्विस रोड पर इस तरह पानी गिरता रहा तो सड़क पूरी तरह खराब हो जाएगी। शिवम गुप्ता, मोहित शाक्य, दुर्गेश गुप्ता, सुमित मिश्रा, अंशुल शाक्य, ज्ञानेंद्र प्रकाश, सुमित सक्सेना और सौरभ राठौर आदि ने डीएम व हाईवे अथॉरिटी से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपों को बदलवाकर नए पाइप लगाए जाएं ताकि सर्विस रोड को कटने से बचाया जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमैनपुरीMainpuri News: सर्विस रोड पर झरने की तरह गिर रहा पानी, कीचड़ से परेशानी