Mainpuri News: क्षत्रिय महासभा ने समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
Mainpuri News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा शनिवार को सर्किट हाउस पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें निपुण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत थीं। नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों और अन्य परीक्षाओं में सफल आमंत्रित विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Mainpuri News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा शनिवार को सर्किट हाउस पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने भाग लिया। शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में नीट परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रेरणा चौहान, उदित चौहान व सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट मंडल टॉपर अनामिका चौहान को सम्मानित किया गया। इसी तरह अन्य परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले आशाकिरन चौहान, अभिषेक चौहान, प्रद्युम्न चौहान, सूर्यविक्रम सिंह, अंकित सिंह, सौम्या राजावत, आनंद प्रताप सिंह, अर्पित चौहान, आशुतोष चौहान, कुलदीप चौहान, प्रत्यक्षा सिंह, चेतन चौहान, शिवांश प्रताप, देवांशु चौहान, हर्षित चौहान, सुवनी चौहान, यशप्रताप सिंह, अधिराज, रिशव चौहान आदि को अतिथियों ने फूलमाला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन संगठन अध्यक्ष सुमित चौहान ने किया। इस मौके पर शिवदत्त भदौरिया, मंजूषा चौहान, देवेंद्र चौहान, राजपाल सिंह, मनोरमा सिंह, उदय चौहान, भल्लू चौहान, रामपल सिंह, कमलेंद्र सिंह, नीरज चौहान, परमाल सिंह, राजा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।


