
एथलीट मीट में नेशनल पीजी कॉलेज ने जीते नौ पदक
Mainpuri News - भोगांव। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा में संपन्न अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नेशनल पीजी कॉलेज के ख
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा में संपन्न अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नेशनल पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 28 व 29 अक्तूबर को हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय से जुड़े 70 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। नेशनल पीजी कॉलेज की छात्रा कंचन राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दस हजार मीटर एवं आठ सौ मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा लवी राठौर ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिवा यादव ने ऊंची कूद तथा सौ मीटर बाधा दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते।

बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आभा यादव ने दस हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सुहानी राठौर ने सौ मीटर बाधा दौड़ में रजत तथा चार सौ मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र विशाल बाथम ने बीस किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, सचिव नकुल सक्सेना, प्राचार्य प्रो. एसके निमेष ने टीम को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




