नीमा के निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
Mainpuri News - मैनपुरी। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ।

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए शपथ दिलाई गई। संरक्षण मंडल में डा. राकेश भदौरिया, डा. धीरेंद्र सिंह चौहान, डा. केशव सिंह यादव, डा. केशव कपूर बनाए गए। नीमा के अध्यक्ष डा. राकेश गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष डा. अजय तिवारी, उपाध्यक्ष डा. गिरीश गुप्ता, डा. चंद्रेश राजपूत, डा. आरके बौद्ध, डा. केके यादव, डा. समीर शर्मा, सचिव डा. चंद्र मोहन सक्सेना चुने गए थे। सहायक सचिव पद पर डा. प्रदीप गुप्ता, डा. एसपी सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी डा. शेखर भदौरिया को बनाया गया।
कार्यकारी सदस्य में संजीव वैध, राकेश पाल, आक्रोश दीक्षित, पूनम पाठक, राघव मिश्रा, सुनील अग्निहोत्री, डा. संजीव गुप्ता, नितिन सिंह, सुशील जैन, मनोज पाठक, शुभी गुप्ता, पंकज राठौर, विवेक गुप्ता शामिल रहे। इन सभी को कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। इससे पहले क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नीमा पदाधिकारियों ने यूनानी अधिकारी का स्वागत भी किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




