पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी तो पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान

Feb 09, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - एलाऊ। 10 दिन पहले पुत्र को जन्म देने के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी तो पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान

10 दिन पहले पुत्र को जन्म देने के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना की सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। विवाहिता का शव घर से एक किमी दूर माइनर के पानी में पड़ा मिला। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कह रही है कि उसकी मौत संक्रमण से हुई है। अब सवाल यह है की विवाहिता की मौत संक्रमण से हुई तो उसका शव घर से एक किमी दूर कैसे पहुंचा। मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपुरी से जुड़ा है। यहां की निवासी 22 वर्षीय सलोनी पत्नी आशीष कुमार का शव गांव से एक किमी दूर माइनर के पानी में पड़ा मिला।

सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को सलोनी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसकी मौत कॉर्डियल इंफेक्शन से होने की बात सामने आई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पढ़कर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए हैं। विवाहिता की मौत को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। लेकिन मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।