केरल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Feb 09, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिछिया निवासी युवक की केरल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

केरल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिछिया निवासी युवक की केरल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव केरल के कोचिंग में बंद पड़े ब्रिज के नीचे पड़ा मिला। परिजनों को मोबाइल से सूचना मिली तो कोहराम मच गया। मृतक के परिजन केरल के कोचिंग जाने के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक केरल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी करता था। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछिया निवासी 18 वर्षीय आदित्य चौहान पुत्र नागेंद्र सिंह चौहान लगभग दो साल से केरल के कोचिंग में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। पुलिस द्वारा परिवार को मोबाइल पर जानकारी दी गई कि आदित्य चौहान का शव रविवार सुबह कोचिंग में बंद पड़े एक ब्रिज के नीचे शव मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आदित्य की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक आदित्य चौहान दो बहनों के बीच दूसरे नंबर के थे। पिता खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार के अनुसार कोचिंग में पोस्टमार्टम के बाद शव एरोप्लेन से दिल्ली एयरपोर्ट मंगलवार सुबह 5:30 बजे पहुंचेगा। इसके बाद दिल्ली से गांव बिछिया एंबुलेंस से लाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।