छत पर लेटे युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

छत पर लेटे युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संक्षेप:

Mainpuri News - बिछवां। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पाल में रविवार की देर रात युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Sep 08, 2025 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पाल में रविवार की देर रात युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग युवक को जिला अस्पताल ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना रविवार रात 9:30 बजे की है। ग्राम नगला पाल निवासी 32 वर्षीय पुष्पेंद्र शाक्य पुत्र स्व. चरन सिंह शाक्य अपने घर की छत पर लेटा था। तभी गोली चलने की आवाज आई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां पुष्पेंद्र खून से लथपथ पड़ा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके कान के ऊपर सिर में गोली लगी थी। रक्त रंजित पुष्पेंद्र को देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग आनन फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का परीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों और ग्रामीणों का ये भी कहना है कि गांव में पिछले कई दिनों से चोर आ रहे हैं, मृतक ने अपनी छत के पास खेत में आहट होने पर टॉर्च लगाई तो चोरों ने गोली चला दी, जो उसके सिर में लग गई। हालांकि पुलिस इस बात को नहीं मान रही है। एसपी गणेश प्रसाद साहा का कहना है कि घटना की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।