ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीदीवार तोड़कर खेत में खड़ी सरसों की फसल की बर्बाद

दीवार तोड़कर खेत में खड़ी सरसों की फसल की बर्बाद

कोतवाली क्षेत्र के देवीरोड के निकट खेत पर आरोपियों ने दीवार तोड़कर कब्जा कर लिया। खेत में खड़ी सरसों की फसल भी बर्बाद कर...

दीवार तोड़कर खेत में खड़ी सरसों की फसल की बर्बाद
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 04 Dec 2022 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के देवीरोड के निकट खेत पर आरोपियों ने दीवार तोड़कर कब्जा कर लिया। खेत में खड़ी सरसों की फसल भी बर्बाद कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मामल की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर के राजा का बाग निवासी रामस्वरूप पुत्र बच्चू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुस्कान सर्विस सेंटर देवीरोड पर उसका खेत है। 3 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे के लगभग आरोपी देशराज निवासी दूल्हापुर खिरिया, अनिरुद्ध उर्फ पप्पू निवासी देवीरोड, संगीता निवासी देवीरोड, राकेश पाल निवासी कुचेला, रमेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी दुबे सर्विस सेंटर कचहरी रोड ने उसके खेत पर सात फीट ऊंची दीवार तोड़ दी। आरोपियों ने खेत में खड़ी सरसों की फसल को बर्बाद कर खेत पर कब्जा कर लिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ 427, 447, 323, 504, 147 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें