Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsMurder in Bhogwan Young Man Killed by Brick Over Dispute
जानवर बांधने के विवाद में युवक की ईंट मारकर हत्या, मचा कोहराम

जानवर बांधने के विवाद में युवक की ईंट मारकर हत्या, मचा कोहराम

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नाका में एक युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। जानवर बांधने को लेकर पहले से चल रहे विवाद के दौरान युवक के सिर पर ईंट मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में शोक की लहर है।

Nov 19, 2025 10:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नाका में बुधवार की सुबह विवाद में युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। सुबह होते ही जानवर बांधने को लेकर पहले से चल रहे विवाद में फिर से विवाद होने लगा। इसी दौरान युवक के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह वहीं गिर पड़ा। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जनपद एटा के ग्राम दलेलपुर निवासी 35 वर्षीय रंजीत लोधी पुत्र रामदुलारे भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नाका निवासी अपने नाना भोजराज के यहां परिवार सहित रहता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नाना ने उसे दो बीघा जमीन दी थी। वह इसी जमीन के सहारे अपने परिवार के साथ रहता था। उसका जानवर बांधने को लेकर नाना के परिवार के ही रंजीत लोधी पुत्र मोहरपाल से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी सुबह विवाह शुरू हो गया। विवाद के दौरान रंजीत ने रंजीत के सिर में ईंट से हमला बोल दिया। जिससे रंजीत मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजनों से आनन फानन में जिला अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही रंजीत की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा मैनपुरी। रंजीत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं, घटना से पत्नी और बच्चों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। होगा थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।