बंदरों को पकड़ने का जिम्मा सरकार ने वन विभाग को सौंपा

Feb 09, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - मैनपुरी। लंबे समय से बंदरों को पकड़ने को लेकर नगर निगम व नगर पालिका और वन विभाग के बीच चल रही खीचतान पर विराम लग गया है।

बंदरों को पकड़ने का जिम्मा सरकार ने वन विभाग को सौंपा

लंबे समय से बंदरों को पकड़ने को लेकर नगर निगम व नगर पालिका और वन विभाग के बीच चल रही खीचतान पर विराम लग गया है। लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में बंदरों को पकड़ने और उनके प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी वन विभाग को सौंप दी गई है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बैठक में बताया कि बंदर वन जीव की श्रेणी में आते हैं। उनके व्यवहार व प्रबंधन तथा पुनर्वास से जुड़ी विशेषज्ञता वन विभाग के पास उपलब्ध है। दरअसल बंदरों के आतंक की समस्या पूरे प्रदेश में गंभीर बन गई है।

आए दिन बंदरों के हमलों की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। मैनपुरी शहर में मौजूदा समय में हजारों को तादाद में बंदरों को छोड़ा गया है। जिससे शहरवासी उनके आतंक से जूझ रहे हैं। महिलाएं व बच्चे सबसे ज्यादा बंदरों का शिकार हो रहे हैं। बंदर अब छत व पेड़ों से उतरकर गली कूचों व सड़कों पर उछल कूद मचाए हुए हैं। शहर का हर मोहल्ला बंदरों के आतंक से बुरी तरह से कराहा रहा है। मोहल्ला छपट्टी में बंदरों का बड़ा आतंक रहता है। घरों में बच्चे, महिलाएं भी अब सुरक्षित नहीं हैं। शहर वासियों ने डीएम से अपील है कि वन विभाग को निर्देश देकर बंदरों को पकड़ने के निर्देश जारी किए जाए। जिससे आम जनता इस समस्या से निजात पा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।