पुलिस ने बालिकाओं को सिखाए आत्म सुरक्षा के गुर
Mainpuri News - बरनाहल में मिशन शक्ति के तहत बालाजी ग्लोबल एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, चाइल्ड लाइन और साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। पुलिस ने पंपलेट वितरण किया और गुड टच बैड टच का अंतर समझाया। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

बरनाहल। मिशन शक्ति के तहत प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देशन में गुरुवार को कस्बा के बालाजी ग्लोबल एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी भागमल सिंह, महिला आरक्षी नीतू राजपूत ने विद्यालय की छात्राओं को सरकार द्वारा जारी वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। पुलिस टीम ने पंपलेट वितरण किए और समझाया कि किसी भी परिस्थिति में घबराने की बजाय हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें। वहीं आरक्षी सोनिया उपाध्याय ने गुड टच बैड टच के बीच के अंतर को समझाया। कार्यक्रम में साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की गई।
आरक्षी संतोष कुमारी ने महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राजेश शाक्य, अंजू, गौरव यादव, योगेश कुमार, विनोद कुमार, प्रज्ञा यादव, शिवा, नीशु मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


