ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीमैनपुरी में नाबालिक बेटी से छेड़खानी, विरोध करने पर जानलेवा हमला

मैनपुरी में नाबालिक बेटी से छेड़खानी, विरोध करने पर जानलेवा हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़िता पक्ष पर हमला बोल दिया और उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा जिससे उसके दांत टूट...

मैनपुरी में नाबालिक बेटी से छेड़खानी, विरोध करने पर जानलेवा हमला
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 18 Sep 2021 04:21 AM
ऐप पर पढ़ें

छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने नाबालिक बेटी पर हमला बोला और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने बेटी को इतना बुरी तरह पीटा जिससे उसके दांत टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 13 सितंबर की शाम 6 बजे उनकी नाबालिग पुत्री खेतों से घर लौट रही थी तभी गांव के ही रजत, अमन पुत्रगण नानकराम ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। पुत्री ने शोर मचाया तो पुत्री के साथ आरोपियों ने मारपीट की और उसका गला दबा दिया जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के दांत भी टूट गए और उसके नाक व मुंह से खून निकल आया। शोरगुल होने पर पीड़िता का चाचा और गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए।

शिकायत करने पर आरोपियों ने चलाई गोली

एलाऊ। पिता ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो आरोपियों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और अपनी छत से गोली चला दी जिससे पीड़ित पक्ष बाल-बाल बच गया। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। चूंकि हादसे में पीड़िता घायल हो गई है इसलिए देरी से तहरीर देने की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटना की तहरीर पर आरोपी रजत, अमन, नानकराम के खिलाफ जानलेवा हमला करने, छेड़खानी करने तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थना प्रभारी सुनील भारद्वाज का कहना है कि आरोपी फरार हो गए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें