ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीमयंका को मिला राज्य पुरस्कार, मैनपुरी के शिक्षकों में खुशी

मयंका को मिला राज्य पुरस्कार, मैनपुरी के शिक्षकों में खुशी

जनपद का शिक्षा विभाग एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। जनपद के बेवर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर की प्रधानाध्यापिका मयंका शर्मा को यूपी सरकार ने राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया है। मयंका...

मयंका को मिला राज्य पुरस्कार, मैनपुरी के शिक्षकों में खुशी
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 03 Sep 2019 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद का शिक्षा विभाग एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। जनपद के बेवर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर की प्रधानाध्यापिका मयंका शर्मा को यूपी सरकार ने राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया है। मयंका की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में खुशियां छा गईं।

आगरा मंडल में मयंका के अलावा एटा और मथुरा के शिक्षकों को भी इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

मंगलवार को सरकार के विशेष सचिव चंद्रशेखर ने राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किए गए प्रदेश के 49 जिलों के शिक्षक, शिक्षकाओं की सूची जारी की। इस सूची में मैनपुरी के चनेपुर छबीलेपुर के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका मयंका शर्मा को भी राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया।

मैनपुरी के अलावा एटा के अवागढ़ ब्लॉक के ग्राम गणेशपुर प्रथम के शिक्षक धीरज पाल, मथुरा के बाद प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक नीरज मधुरिया को भी राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जारी किए गए शासनादेश में जानकारी दी गई दी गई है फिरोजाबाद, आगरा, कासगंज जनपदों से पर्याप्त आवेदन न मिलने के कारण इन जिलों के शिक्षक शिक्षिकाओं को राज्य पुरस्कार के लिए चिह्नित नहीं किया जा सका। इन जिलों के शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए दूसरे चरण में आवेदन मांगे जाएंगे और उसके बाद राज पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन होगा। इसके लिए शिक्षकों ने तैयारी शुरू कर दी है।

इंटरनेशनल पुरस्कार भी जीत चुकीं हैं मयंका

मयंका शर्मा को हाल ही में इंटरनेशनल कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए एनसीईटी संस्था ने चयनित किया था। विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने इस कांफ्रेंस में भाग लिया था। इसके अलावा मयंका के आइडिया को भारत सरकार से जुड़ी संस्था अरविंदो सोसाइटी ने भी चयनित किया। मयंका को नेशनल इनोवेशन का राष्ट्रीय पुरष्कार भी दिल्ली में दिया गया। मैनपुरी की उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान भी उन्हें मिल चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले का शिक्षा विभाग गौरवान्वित है। राज्य पुरष्कार मिलने पर उन्हें बधाई दी जा रही है। डीएम पीके उपाध्याय, डीआईओएस सर्वेश कुमार, बीएसए विजय प्रताप सिंह ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए वधाई दी है।

मयंका के चयन से जनपद के नाम रोशन हुआ है। मयंका बेहद प्रतिभाशाली शिक्षिका हैं। जनपद के अन्य शिक्षक भी उनसे प्रेरणा लेकर राज्य पुरस्कार की दौड़ में शामिल होने की कोशिश करेंगे।

विजय प्रताप सिंह, बीएसए मैनपुरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें