बंद मकान से लाखों के आभूषण चुरा ले गए चोर

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

बंद मकान से लाखों के आभूषण चुरा ले गए चोर

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द घटना का खुलासा होगा और चोरों को पकड़कर चोरी किया गया माल बरामद किया जाएगा। मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी चंद्रकांता देवी पत्नी राकेश कुमार 10 मई को दवाई लेने हरियाणा गई थी। गुरुवार की सुबह वह घर लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। चंद्रकांता ने बताया कि चोर सोने-चांदी के दो लाख से अधिक के आभूषण चुरा ले गए।

सूचना पाकर आगरा गेट चौकी प्रभारी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बेटी हरियाणा में रहती है। इलाज के लिए पीड़िता वहीं गई थी। पुलिस चोरों का पता लगा रही है। जल्द उन्हें पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।