Man Dies in Emergency of Mainpuri District Hospital Police Investigating Cause आंध्र प्रदेश के अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsMan Dies in Emergency of Mainpuri District Hospital Police Investigating Cause

आंध्र प्रदेश के अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mainpuri News - मैनपुरी। एटा जनपद के अलीगंज से लाए गए अधेड़ को मैनपुरी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मृत घोषित कर दिया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 7 Sep 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
आंध्र प्रदेश के अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

एटा जनपद के अलीगंज से लाए गए अधेड़ को मैनपुरी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अधेड़ की मौत कैसे हुई इस संबंध में पुलिस जानकारी नहीं दे पायी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने तक मौत के कारणों का खुलासा होगा। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए गौतम राजू नागर पुत्र गौतम सुतिया निवासी ग्राम खमबन जनपद प्रकाशम आंध्र प्रदेश को लाया गया।

तो इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उसे उसका साथी चिन्ना वेंकटेश इमरजेंसी लेकर आया था। डॉक्टरों ने बताया कि वह इमरजेंसी आया तब तक मृत हो चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया है कि मृतक ट्रक चालक है, उसके घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।