स्नान, दान का पर्व मकर संक्रांति के उत्साह में डूबे लोग
Mainpuri News - मैनपुरी। आज बुधवार और कल गुरुवार को जिलेभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा।

आज बुधवार और कल गुरुवार को जिलेभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति का त्योहार दान का महापर्व है। जिलेभर में गरीबों को दान दिया जाएगा। कंबल वितरित किए जाएंगे। सामूहिक खिचड़ी भोज और भंडारों का आयोजन भी होगा। जिलेभर में उमंग और उत्साह के बीच भजन कीर्तन के दौर भी चलेंगे। साधु संतों की टोलियां जगह-जगह नजर आएंगी। महिलाओं, बच्चों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा है। मकर संक्रांति के पर्व पर दान की महा परंपरा है। संपन्न वर्ग के लोग आज दान करेंगे। चूंकि कल भी मकर संक्रांति मनाई जाएगी इसलिए कल भी दान से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
मिठाई, तिल से बने उत्पाद के अलावा कपड़ों का दान होगा। जगह-जगह सामूहिक भोज के आयोजन भी होंगे। इन भोज में शामिल होने के लिए साधु संतों को आमंत्रित किया गया है। त्योहार को लेकर मंगलवार की देर शाम तक बाजारों में खरीदारी होती रही। फर्रुखाबाद में रामनगरिया गंगा स्नान, मैनपुरी जिले में महर्षि मार्कण्डेय कुंड, च्यवन ऋषि कुंड स्नान के लिए लोग दोपहर बाद पहुंचेंगे। सूर्यदेव आज दोपहर तीन बजकर सात मिनट पर उत्तरायण यानी मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए लोगों ने आज सुबह के स्थान पर शाम को स्नान करने की प्लानिंग की है। स्वयंसेवियों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा आज और कल होने वाले कार्यक्रम के आयोजन तय किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




